ओके..... डाड़र गांव में मच्छप महोत्सव का आयोजन

प्रतिनिधि, नाला प्रखंड के डाड़र गांव में गजनोत्सव को लेकर भव्य भक्तों द्वारा मच्छप महोत्सव का अयोजन किया गया. तीन दिवसीय निर्जला उपवास के पश्चात शिव भक्ताओं के द्वारा मच्छप का आयोजन किया जाता है. शिव भक्ताओं के द्वारा भिक्षाटन से प्राप्त राशि एवं सामग्रियों का उपयोग मच्छप भोज में किया जाता है. जिसमें सैंकड़ों […]

प्रतिनिधि, नाला प्रखंड के डाड़र गांव में गजनोत्सव को लेकर भव्य भक्तों द्वारा मच्छप महोत्सव का अयोजन किया गया. तीन दिवसीय निर्जला उपवास के पश्चात शिव भक्ताओं के द्वारा मच्छप का आयोजन किया जाता है. शिव भक्ताओं के द्वारा भिक्षाटन से प्राप्त राशि एवं सामग्रियों का उपयोग मच्छप भोज में किया जाता है. जिसमें सैंकड़ों गांव से श्रद्धालु प्रसाद पाने के लिए आते हैं. शिव भक्तों द्वारा इसके पूर्व दिन शिवालयों में विभिन्न हैरतअंगेज करतबों को दिखाया जाता है. भक्तों के द्वारा नाला नीचेपाड़ा स्थित कर्दमेश्वरधाम, देवली कुलडंगाल स्थित देवलेश्वरधाम, गेडि़या स्थित कलिंजरधाम सहित अन्य शिवालयों मंे अंगारों पर चलना, उलटे पैर झुलना, कांटों पर चलना, अपने शरीर पर कोड़ा बरसाना आदि करतब दिखाये जाते हैं. ज्ञात हो कि डाड़र, दलाबड़ गांव में मंगलवार को भक्तों की ओर से मच्छप का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के आयोजन में दयामय लायक, हाकिम बाउरी, जीतेन पाल, श्यामल लायक, अजित माजि, परिमल माजि, परिमल गोरांई, दिलीप पाल, धनंजय पाल, उत्तम साधु, राखेहरी बाउरी, जरन बाउरी, राजु दास, रबिन गोरंाई, उत्तम बाउरी, जगन्नाथ बाउरी, गुपिन सोरेन, तरुण गण, दयामय मंडल, रंजीत दास आदि लोगों की सराहनीय भूमिका रही…………………………………फोटो : 14 जाम 16 मच्छप महोत्सव में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >