ओके ::::: शिक्षा के बीना जीवन अधूरा

आमजनों के सहयोग से सफल होगा अभियानगांवों में विशेष जागरूकता की जरूरतजागरूकता के अभाव में ग्रामीण रह जाते हैं कई महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचितफोटो : 12 जाम 01,02नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा एसीएसवाय सभागार में जिलास्तरीय विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी एवं […]

आमजनों के सहयोग से सफल होगा अभियानगांवों में विशेष जागरूकता की जरूरतजागरूकता के अभाव में ग्रामीण रह जाते हैं कई महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचितफोटो : 12 जाम 01,02नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा एसीएसवाय सभागार में जिलास्तरीय विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी एवं उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि शिक्षा के बीना जीवन अधूरा है. बिना शिक्षा के बेहतर समाज की कल्पना नहीं की जा सकती. वहीं कार्यक्रम की सफलता के लिए आम भागीदारी पर जोर दिया. कहा, जनता के सहयोग के बिना स्कूल चलें चलायें कार्यक्रम को सफल बनाना मुमकिन नहीं है और इसके लिए जागरूकता की जरूरत है. वहीं मौके पर उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ऐसा धन है जिसे कोई भी चुरा नहीं सकता और न ही कोई इसे बांट ही सकता है. कहा, आज शिक्षा के अभाव में गांव के लोग कई महत्वाकांक्षी योजना के बारे में नहीं जान पाते हैं जिसके कारण इससे वंचित रह जाते हैं. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक सीयावर प्रसाद, एपीओ डोली कुमारी, परियोजना पदाधिकारी मोतीउर रहमान, डीपीएम दीपक कुमार गुप्ता सहित सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला के पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >