मिहिजाम : मिहिजाम के ऑटो रिक्शा चालको को चितरंजन रेलनगरी में प्रवेश के लिए परमिट जारी नहीं किया जा रहा है. शहर के ऑटो चालक इसका विरोध जता रहे हैं. इस संबंध में ऑटो चालक ओम प्रकाश तिवारी, प्रमोद यादव, रोबिन, कुंदन, करणजीत यादव ने बताया कि रेलनगरी में ऑटो चालकों को परमिट दिखाने के नाम पर परेशान किया जाता है, लेकिन नये परमिट जारी नहीं किया जा रहा है. कहा जाता है कि मिहिजाम के ऑटो चालक अपने इलाके में ही ऑटो चलाएं. चालकों का कहना है कि रेलनगरी मंे रोजाना स्क ूली बच्चों तथा कारखाने मंे ड्यूटी करने वालों को लाना ले जाना पड़ता है. यही हमलोगों की रोजी- रोटी है. इस पर प्रतिबंध लगाने से चालकों के साथ-साथ लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
परमिट के नाम पर ऑटो रिक्शा चालक को किया जाता है परेशान
मिहिजाम : मिहिजाम के ऑटो रिक्शा चालको को चितरंजन रेलनगरी में प्रवेश के लिए परमिट जारी नहीं किया जा रहा है. शहर के ऑटो चालक इसका विरोध जता रहे हैं. इस संबंध में ऑटो चालक ओम प्रकाश तिवारी, प्रमोद यादव, रोबिन, कुंदन, करणजीत यादव ने बताया कि रेलनगरी में ऑटो चालकों को परमिट दिखाने के […]
