सीडीपीओ ने किया पर्यवेक्षिका के साथ बैठक

कुंडहित. बाल विकास कार्यालय में सीडीपीओ मुकुलिता घोष ने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ बैठक की. जिसमें सभी को निर्देश देते हुए कहा कि अब आंगनबाड़ी केंद्र के लिये जनवितरण प्रणाली दुकानदार से चावल उठाना है. 11 अपै्रल तक सभी सेविकाएं अपने पास के जनवितरण प्रणाली दुकान का नाम एवं मोबाइल नंबर कार्यालय में उपलब्ध […]

कुंडहित. बाल विकास कार्यालय में सीडीपीओ मुकुलिता घोष ने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ बैठक की. जिसमें सभी को निर्देश देते हुए कहा कि अब आंगनबाड़ी केंद्र के लिये जनवितरण प्रणाली दुकानदार से चावल उठाना है. 11 अपै्रल तक सभी सेविकाएं अपने पास के जनवितरण प्रणाली दुकान का नाम एवं मोबाइल नंबर कार्यालय में उपलब्ध करवा दें. आपूर्तिकर्ता स्वयं केंद्र में सभी सामान पहुंचा देंगे. वहीं उन्होंने कहा कि कुंडहित प्रखंड में चार नया आंगनबाड़ी केंद्र का भवन बनाया जायेगा. जिसमें शिवरामपुर, लोहार, प्रसादपुर एवं जीतूडीह है. मौके पर सभी पर्यवेक्षिका एवं सेविकाएं उपस्थित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >