ओके.... सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन

नारायणपुर . नवकिरण सेवा संस्थान जामताड़ा द्वारा 25 व 26 अप्रैल को सामूहिक विवाह का कार्यक्रम किया जायेगा. यह जानकारी देते हुए संस्था के महासचिव तरुण गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में हर साल की भांति इस साल भी 51 कन्याओं का विवाह संस्था करवायेगी. जिसमें सभी मुखिया, वार्ड सदस्यों एवं अभिभावकों को इस […]

नारायणपुर . नवकिरण सेवा संस्थान जामताड़ा द्वारा 25 व 26 अप्रैल को सामूहिक विवाह का कार्यक्रम किया जायेगा. यह जानकारी देते हुए संस्था के महासचिव तरुण गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में हर साल की भांति इस साल भी 51 कन्याओं का विवाह संस्था करवायेगी. जिसमें सभी मुखिया, वार्ड सदस्यों एवं अभिभावकों को इस दिशा में सहयोग करने की अपील की जा रही है. विवाह में नगद रुपया के अलावे साड़ी व बारात का खर्च संस्था के लोगों द्वारा किया जायेगा. इस मौके पर निमाई सेन, बम दुबे, काली चरण दां, रमेश ओझा आदि लोग उपस्थित थे. सारे कार्यक्रम जामताड़ा स्थित जेबीसी में किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >