..और अनदेखी बरदाश्त नहीं

स्थानीयता की मांग को लेकर जेडीपी का धरना-प्रदर्शन 30 लाख एकड़ जमीन आदिवासियों की छीनी पुन: जमीन हड़पने का चल रहा षड्यंत्र जामताड़ा : अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष आदिवासी और मूलवासी स्थानीयता की मांग को लेकर जेडीपी एएसएएआइपी एमपीएम के संयुक्त तत्वावधान में धरना प्रदर्शन किया गया. इसकी अध्यक्षता कर रहे विशेश्वर मरांडी ने […]

स्थानीयता की मांग को लेकर जेडीपी का धरना-प्रदर्शन
30 लाख एकड़ जमीन आदिवासियों की छीनी
पुन: जमीन हड़पने का चल रहा षड्यंत्र
जामताड़ा : अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष आदिवासी और मूलवासी स्थानीयता की मांग को लेकर जेडीपी एएसएएआइपी एमपीएम के संयुक्त तत्वावधान में धरना प्रदर्शन किया गया. इसकी अध्यक्षता कर रहे विशेश्वर मरांडी ने कहा कि भारत में विकास के नाम पर पहले भी झारखंड क्षेत्र में लगभग 30 लाख एकड़ जमीन आदिवासियों का छीन कर विस्थापित किया जा चुका है.
अब आदिवासियों की अनदेखी बरदाश्त नहीं की जायेगी. अब मूलवासी डोमिसाइल और स्थानीयता के मामले में पुन: जमीन हड़पने का षड्यंत्र प्रतीत हो रहा है. जिसका हम सभी अपना विरोध धरना प्रदर्शन के माध्यम से कर रहे हैं. पूर्व विस्थापित हुए आदिवासियों का न्यायपूर्ण पूर्नवास अभी तक नहीं हुआ.
सरकार के विपक्षी दल जेएमएम द्वारा डोमिसाइल आदि का नीति का प्रारूप तय नहीं किया गया. हम सभी बिरसा मुंडा के सपने को सच बनाने वाला डोमिसाइल नीति का प्रारूप चाहते हैं. धरना प्रदर्शन में सिकंदर टुडू, राजेश बेसरा, शिवशंकर सोरेन, गोपाल सोरेन, कैरामुनी मुमरू, बलदेव मुमरू, कुंदन मुमरू, संजीत सोरेन, अमित सोरेन, अविशर सोरेन, महादेव टुडू थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >