नन बैंकिंग के दो ऐजेंट के विरुद्ध ठगी का आरोप

जामताड़ा कोर्ट . एसीजेएम एसएस फातमी के न्यायालय में नजबून बीबी ने सहबूब खान स्मार्ट इंडिया रीपन मेन्यूफैक्चरिंग लिमिटेड नन बैंकिंग के एक ऐजेंट के विरुद्ध 65 हजार रुपया धोखाधड़ी करने का पीसीआर किया है. नजबून बीबी ने आरोप लगाया है कि इस ऐजेंट ने वर्ष 2012 में घर आकर कहा था कि कम समय […]

जामताड़ा कोर्ट . एसीजेएम एसएस फातमी के न्यायालय में नजबून बीबी ने सहबूब खान स्मार्ट इंडिया रीपन मेन्यूफैक्चरिंग लिमिटेड नन बैंकिंग के एक ऐजेंट के विरुद्ध 65 हजार रुपया धोखाधड़ी करने का पीसीआर किया है. नजबून बीबी ने आरोप लगाया है कि इस ऐजेंट ने वर्ष 2012 में घर आकर कहा था कि कम समय में जमा रुपया दुगुना हो जायेगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ऐजेंट ने 65 हजार रुपये की ठगी कर ली है. पीडि़त महिला बागडेहरी थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव की रहने वाली है. एक अन्य समाचार के अनुसार नजबून बीबी ने कोलकाता वायर इंडस्ट्री इंडिया नामक नन बैंकिंग कंपनी के ऐजेंट सनातन मंडल, ग्राम अम्बा, थाना कुंडहित निवासी पर एक लाख बत्तीस हजार रुपया ठगी करने का आरोप लगाया है. महिला को कोलकाता वायर और स्मार्ट इंडिया नामक ननबैंकिंग का बांड दिया गया था. जिसका भुगतान नहीं हुआ और ननबैंकिंग के कार्यालय बंद हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >