बिंदापाथर में दो बैलगाड़ी कोयला जब्त

प्रतिनिधि, बिंदापाथरबिंदापाथर पुलिस ने बुधवार को फिर दो बैलगाड़ी कोयला जब्त किया है. यह बैलगाड़ी कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था इस बात को अब भी पुलिस कुछ नहीं बता रही है. खबर है कि यह कोयला नाला इलाके से अवैध खनन कर डंप किये गये कोयले को ठिकाने पर ले […]

प्रतिनिधि, बिंदापाथरबिंदापाथर पुलिस ने बुधवार को फिर दो बैलगाड़ी कोयला जब्त किया है. यह बैलगाड़ी कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था इस बात को अब भी पुलिस कुछ नहीं बता रही है. खबर है कि यह कोयला नाला इलाके से अवैध खनन कर डंप किये गये कोयले को ठिकाने पर ले जाया जा रहा था. लेकिन जांच के बाद ही सच्चाई का पता चल पायेगा. बिंदापाथर थाना प्रभारी ने बताया कि कोयले की अवैध मामले की छानबीन की जा रही है. बता दें कि दो दिन पहले एसपी ने नाला इलाके में अवैध खनन मामले की जांच की थी. इसके बाद बुधवार को कोयला जब्त किया है. एसपी ने नाला व बिंदापाथर थाना प्रभारियों को इस मामले में सख्त निर्देश दिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >