सड़क निर्माण में मिली अनियमितता

प्रतिनिधि, नालाबीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने पकुडि़या पंचायत अंतर्गत चल रहे कई योजनाओं का स्थल निरीक्षण बुधवार को किया. इस दौरान उन्होंने मिर्धा टोला से नदी तक मिट्टी मोरम योजना 2012-13 का निरीक्षण किया. योजना स्थल पर उक्त सड़क पर मिट्टी की थिकनेस कम पायी गयी. मोटाई बढ़ाने का निर्देश दिया. इस क्रम में उन्होंने […]

प्रतिनिधि, नालाबीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने पकुडि़या पंचायत अंतर्गत चल रहे कई योजनाओं का स्थल निरीक्षण बुधवार को किया. इस दौरान उन्होंने मिर्धा टोला से नदी तक मिट्टी मोरम योजना 2012-13 का निरीक्षण किया. योजना स्थल पर उक्त सड़क पर मिट्टी की थिकनेस कम पायी गयी. मोटाई बढ़ाने का निर्देश दिया. इस क्रम में उन्होंने योजना संख्या 34/13-14 की जांच में मिट्टी कम पायी गयी. बेहराकुड़ी गांव की मिट्टी मोरम सड़क जिसकी योजना संख्या 3/13-14 का भी निरीक्षण किया. बीडीओ ने बड़डंगाल गांव में मिट्टी मोरम हथियापाथर गांव में मिट्टी मोरम, सुंदरबाड़ी गांव में चेकडेम, पकुडि़या गांव में अपूर्ण राजीव गांधी सूचना केंद्र का भी निरीक्षण किया. यहां उन्होंने अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया. तत्पश्चात उन्होंने चोरकट्टा से भंडारकोल तक मिट्टी मोरम सड़क की भी जांच की. यहां भी मिट्टी डालने का निर्देश दिया गया. इस दौरान उन्होंने कई चेकडैम तथा आंगनबाड़ी केंद्र तथा बीआरजीएफ फंड का पीसीसी सड़क जिसकी योजना संख्या 7/14-15 का भी निरीक्षण किया. यहां जांच के दौरान कार्य पूर्ण पाया. बीडीओ ने कनीय अभियंता तथा रोजगार सेवक को कई निर्देश दिये. मौके पर जेई एचएन शर्मा, रोसे आशिष घोष आदि उपस्थित थे.——————–फोटो: 25 जाम 02मिट्टी मोरम की जांच करते बीडीओ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >