नाला: भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण प्रभाकर ने आज नाला विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गावों में सदस्यता महा अभियान चलाया और सैकड़ों लोगों को भाजपा से जोड़ा. मौके पर कई ग्रामीण महिलाएं भी भाजपा से जुड़ीं.
श्री प्रभाकर ने लोगों से भाजपा के साथ जुड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि 10 करोड़ सदस्य का लक्ष्य पूरा कर भाजपा विश्व रिकॉर्ड बनायेगी और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव हासिल करेगी. क्रम में श्री प्रभाकर ने गेडि़या, चौकुंदा, मोहनाबांक, सीतामुड़ी, आमलाजोड़ा, मोहनपुर, मड़ालो, मुर्गाबनी, गोपालपुर, साकजुडि़या आदि ग्रामों में सदस्यता अभियान चलाया. अभियान में कामदेव मिर्धा, गया प्रसाद महतो, ब्रजेन मित्रा, बासुदेव बाउरी, सीटू सिंह, शान अली, डॉ धीरेन्द्र गोराई, सलीम खान, अशोक लायक, श्यामल बाध्यकर, विष्णु गोस्वामी, स्वरुप मित्रा, राजकुमार बाउरी, पूर्णानंद घोष, मेरुलाल हांसदा समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.
