आरपीएफ के जवान ने शराब के नशे में की मारपीट

मिहिजाम : शराब के नशे में धुत आरपीएफ कर्मी एवं उसके साथी ने चित्तरंजन मेंं जन स्वास्थ विभाग के सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट की व उन्हें घायल कर फरार हो गये. घटना मंगलवार सुबह की है. मारपीट में एक सफाई कर्मी घायल हो गया. उसे चिरेका कस्तूरबा गांधी अस्पताल में इलाज के लिए भरती […]

मिहिजाम : शराब के नशे में धुत आरपीएफ कर्मी एवं उसके साथी ने चित्तरंजन मेंं जन स्वास्थ विभाग के सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट की व उन्हें घायल कर फरार हो गये. घटना मंगलवार सुबह की है. मारपीट में एक सफाई कर्मी घायल हो गया. उसे चिरेका कस्तूरबा गांधी अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया है.

घायल सफाई कर्मी मनोज कुमार टुडू ने चित्तरंजन थाना में आरपीएफ कांस्टेबल नवल किशोर सिंह एवं उसके साथी एरिया पांच के रास्ता नंबर 31 क्वार्टर नंबर 20/डी निवासी कुणाल सिंह के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी आरपीएफ के कांस्टेबल नवल किशोर सिंह को सिमजुड़ी बाजार से गिरफ्तार कर लिया है. जबकि उसका साथी कुणाल सिंह फरार है. सफाई कर्मचारी मनोज कुमार टुडू ने दर्ज शिकायत में कहा कि सुबह सात बजे जन स्वास्थ विभाग में अपनी ड्यूटी पर था. तभी आरपीएफ कांस्टेबल नवल किशोर सिंह एवं उसके साथी कुणाल सिंह शराब के नशे में धुत होकर हमारे साथ मारपीट करने लगा.

उसके बाद एक अन्य सफाई कर्मी के साथ भी मारपीट की और दोनोें वहां से मारुति कार (डब्ल्यू बी 20 यु4037) में सवार होकर फरार हो गया. इससे पूर्व दोनों द्वारा एक नंबर गेट के बस पड़ाव पर स्थित एक चाय की दुकान में एक सब्जी विक्रेता से मारपीट करने की सूचना मिली है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि नवल किशोर सिंह वर्दमान में आरपीएफ सिपाही के पद पर तैनात है. अभी वह अपने घर चित्तरंजन स्थित सिमजुड़ी एरिया के रोड नंबर 86 क्वार्टर नंबर 24/ए में आया हुआ था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्व में वह चिरेका आरपीएफ में ही तैनात था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >