बीडीओ ने नाला पंचायत की जांच की

नाला. बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने मंगलवार को नाला पंचायत का जेनेरेटर मुखिया दिलीप मुर्मू के आवास में जांच की. जांच के क्रम में जेनेरेटर मुखिया के आवास में पाया गया. उक्त जेनेरेटर के पानी टंकी व अन्य जगहों पर जंग लगा पाया गया. बीडीओ ने बताया कि जांच क्रम में ऐसा प्रतीत हुआ कि […]

नाला. बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने मंगलवार को नाला पंचायत का जेनेरेटर मुखिया दिलीप मुर्मू के आवास में जांच की. जांच के क्रम में जेनेरेटर मुखिया के आवास में पाया गया. उक्त जेनेरेटर के पानी टंकी व अन्य जगहों पर जंग लगा पाया गया. बीडीओ ने बताया कि जांच क्रम में ऐसा प्रतीत हुआ कि पिछले कई दिनों से जेनेरेटर का प्रयोग नहीं किया गया है. मुखिया दिलीप मुर्मू से पूछे जाने बताया कि जिस समय जेनेरेटर खरीदा गया था. उस समय पंचायत सचिवालय पुराने एवं जर्जर भवन में चल रहा था. जगह के अभाव तथा सुरक्षा की दृष्टिकोण से जेनेरेटर को अपने आवास में रखा गया था. जांच के पश्चात बीडीओ ने उक्त जेनेरेटर को नये पंचायत भवन में शिफ्ट कराया. संबंध में बीडीओ से पूछे जाने पर बताया कि जांच का रिपोर्ट उपायुक्त को समर्पित की जायेगी. अवसर पर जेएसएस अनिल कुमार, पूर्व पंचायत सचिव चंचल दास, रोसे सुखमय घोष आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >