फोटो : 22 जाम 17 पैदल मार्च में शामिल आरएसएस के स्वयं सेवक मिहिजाम . हिंदू नववर्ष विक्रम सवंत 2072 के आगमन के स्वागत को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शहर में पैदल मार्च के अलावा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया. कार्यक्रम मंे जिले भर से आरएसएस के स्वयं सेवक शामिल हुए. संघ के परंपरागत परिधानों और हथियारों से लैस स्वयं सेवकों ने शहर मंे पैदल मार्च किया. पैदल मार्च बेसिक स्कूल से शुरू होकर कुर्मीपाड़ा, बढ़ईपाड़ा, हिलरोड, मेन रोड, स्टेशन चौक, पालबागान होते हुए मेन रोड से वापस बेसिक स्कूल पहुंचा. मार्च में स्वयं सेवकों के बैंड, बाल स्वयं सेवक आदि भी शामिल हुए. कार्यक्रम में विभाग संघ चालक सुरेश दास ने कहा कि ब्रिटिश गवर्नर मैकालो की अंगरेजी शिक्षा पद्धति ने हमे हमारी संस्कृति और प्रकृति से दूर करने का प्रयास किया है. इसलिए आज भी यहां के लोग एक जनवरी को अंगरेजी नववर्ष को ही अपना नववर्ष मानते हैं. आज जब हम हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2072 मना रहे है. इस अवसर पर बौद्धिक, शारीरिक प्रदर्शन, प्रार्थना सभा व आरएसएस व हिंदूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूू नववर्ष के सिद्धांतों के बारे में चर्चा की गयी. मौके पर जिला संघ चालक कृष्णकांत दूबे, विभाग प्रचारक आर्येंद्र, जामताड़ा नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, विजय मंडल, परिचय मंडल, मनीष दूबे, चंदन कुमार, पंकज मौजूद थे.
ओके...नववर्ष पर आरएसएस ने किया पैदल मार्च
फोटो : 22 जाम 17 पैदल मार्च में शामिल आरएसएस के स्वयं सेवक मिहिजाम . हिंदू नववर्ष विक्रम सवंत 2072 के आगमन के स्वागत को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शहर में पैदल मार्च के अलावा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया. कार्यक्रम मंे जिले भर से आरएसएस के स्वयं सेवक शामिल हुए. संघ के […]
