ओके...... चौकीदार व सरदारों ने मांगा बकाया वेतन

नाला . क्षेत्र के चौकीदार व सरदारों ने रविवार को थाना प्रांगण में एक बैठक की. इस बैठक में उपस्थित झारखंड राज्य चौकीदार सरदार संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध आजाद ने कहा कि पुलिस विभाग के अंतिम पायदान पर कार्यरत कर्मचारियों के लंबित मांगों के प्रति प्रशासन का जरा भी ध्यान नहीं है. उन्होंने कहा कि […]

नाला . क्षेत्र के चौकीदार व सरदारों ने रविवार को थाना प्रांगण में एक बैठक की. इस बैठक में उपस्थित झारखंड राज्य चौकीदार सरदार संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध आजाद ने कहा कि पुलिस विभाग के अंतिम पायदान पर कार्यरत कर्मचारियों के लंबित मांगों के प्रति प्रशासन का जरा भी ध्यान नहीं है. उन्होंने कहा कि अबतक एसीपी का लाभ नहीं मिला है. मैनुअल के बाहर भी चौकीदार सरदारों से विभागीय अधिकारी द्वारा काम लिया जाता है. अपना कार्य और महत्वपूर्ण दायित्व बखूबी निभाने पर भी इन कर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिलता है. जिससे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, इलाज आदि प्रभावित होता है. मांगों के समर्थन में 27 मार्च को अंचल कार्यालय के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया गया. मौके पर कल्याण तिवारी, सनातन बाउरी, फुलचांद सोरेन, बिमल मिर्धा, सत्यपद माजि उपस्थित थे. …………………………..फोटो : 22 जाम 08

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >