जामताड़ा जिला को बनाएं स्वच्छ

जामताड़ा: स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के प्रथम चरण का उदघाटन मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रणधीर सिंह, विशिष्ट अतिथि जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने संयुक्त रूप से किया. अभियान का नेतृत्व करते हुए उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह ने अभियान को सफल बनाने के लिए शपथ पत्र पढ़े. मौके […]

जामताड़ा: स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के प्रथम चरण का उदघाटन मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रणधीर सिंह, विशिष्ट अतिथि जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने संयुक्त रूप से किया. अभियान का नेतृत्व करते हुए उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह ने अभियान को सफल बनाने के लिए शपथ पत्र पढ़े.

मौके पर मंत्री श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अगर हम अपनी आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ देखना चाहते हैं तो हमें जामताड़ा को स्वच्छ बनाना होगा. कहा कि सारठ मेरी जन्म भूमि है, लेकिन जामताड़ा मेरी कर्म भूमि रही है. यहां के लोगों की समस्या मेरी समस्या है. यहां की सबसे बड़ी समस्या बिजली की है. जिसके लिए मैंने मुख्यमंत्री से बात की है. उन्होंने इसके लिये स्वीकृति भी दे दी है. जिले को जल्द ही 50 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करा दिया जायेगा.

वहीं विशिष्ट अतिथि जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि गंदगी बीमारी का घर है. गंदगी के कारण हम कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं. अगर जिले के लोगों को इससे बचना है तो जामताड़ा को स्वच्छ बनाना होगा. श्री अंसारी ने मौके पर जामताड़ा के विकास की गति को भी बढ़ाने की बात कही. कहा इसके लिए जनता का सहयोग जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >