सामाजिक अंकेक्षण की जनसुनवाई

प्रतिनिधि, नालाप्रखंड मुख्यालय के विकास भवन में शनिवार को मनरेगा, इंदिरा आवास, बीआरजीएफ आदि योजनाओं से संबंधित प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया. इसमें पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, मैट, लाभुक और अंकेक्षण दल के सदस्य मौजूद थे. इस दौरान धोबना पंचायत के जामदेही के लाभुक विश्वजीत माल ने मजदूरी भुगतान में विलंब होने की […]

प्रतिनिधि, नालाप्रखंड मुख्यालय के विकास भवन में शनिवार को मनरेगा, इंदिरा आवास, बीआरजीएफ आदि योजनाओं से संबंधित प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया. इसमें पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, मैट, लाभुक और अंकेक्षण दल के सदस्य मौजूद थे. इस दौरान धोबना पंचायत के जामदेही के लाभुक विश्वजीत माल ने मजदूरी भुगतान में विलंब होने की बात कही. मडालो पंचायत के ननीगोपाल सिंह ने कहा तालाब निर्माण कार्य में एफटीओ 2014 केवल आठ मजदूर का भुगतान बांकी है. 21 में आठ मजदूरों का ही भुगतान नहीं हुआ है. पंजुनिया पंचायत के शहरजोरी गांव में मो शब्बीर अंसारी ने बताया कि 14 नवंबर से 30 मजदूरों का भुगतान नहीं हुआ है. फुटबेडि़या पंचायत के मथुरा गांव के मैट उदय गण ने बताया कि अप्रैल 2014 से तीन मजदूर मेडल बादयकर, जगबंधु राय, लक्ष्मी हाजरा का भुगतान नहीं हुआ है. बड़ा रामपुर पंचायत के नाड़ीथोल गांव में मिट्टी मोरम सड़क निर्माण में 3-4 मजदूरों का नया पास यहीं बनने की बात कही.इस मौके पर जीपीएस अनिल कुमार, जेई सरयू रविदास, अजय किस्कू, रोसे तापस मंडल, गिरिधारी मंडल, नारायण बादयकर सहित अन्य पंचायत सचिव, रोजगार सेवक लाभुक, मैट आदि उपस्थित थे.———————-फोटो : 21 जाम 30

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >