ओके... सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम आयोजित

प्रतिनिधि, नारायणपुरपंचायत मंडप नारायणपुर में शनिवार को प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण सह जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता मनरेगा बीपीओ रसिक हेंब्रम व प्रियरंजन कुमार ने की. कार्यक्रम के दौरान अंकेक्षण दल के सदस्यों को कई बातों की ओर ध्यानाकृष्ट कराने के उपरांत एफटीओ लंबित की बातों को समझाया गया. चंदाडीह के […]

प्रतिनिधि, नारायणपुरपंचायत मंडप नारायणपुर में शनिवार को प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण सह जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता मनरेगा बीपीओ रसिक हेंब्रम व प्रियरंजन कुमार ने की. कार्यक्रम के दौरान अंकेक्षण दल के सदस्यों को कई बातों की ओर ध्यानाकृष्ट कराने के उपरांत एफटीओ लंबित की बातों को समझाया गया. चंदाडीह के मजदूरों ने मजदूरी भुगतान की मांग व मजदूरी दर बढ़ाने की मांग की. कहा गया कि मजदूरों का अकाउंट बैंक में खोले जायेंगे तथा एक अप्रैल से मेट का पैमेंट मास्टर रौल के माध्यम से किया जायेगा. जिसका आइडी बनाने का निर्देश दिया गया है. एफटीओ लंबित की समस्या पर कहा गया कि प्रथम चरण के जन सुनवाई के बाद जिला को इसकी जानकारी दे दी गयी है. शीघ्र ही कार्य किया जायेगा. इस दौरान मेट ने पैमेंट नहीं होने की बात भी कही. जिस पर जिला स्तरीय जन सुनवाई में रखने की बात की गयी. मौके पर जेई सुभाष सिंह, सीडी मुर्मू, बिंदेश्वरी महतो, रोजगार सेवक रामकरण हेंब्रम, राधेश्याम पंडित, अनिल चौधरी आदि मौजूद थे…………………………….फोटो: 21 जाम 22,23

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >