अगलगी में तीन घर राख

फतेहपुर : प्रखंड के शिमलाडंगाल पंचायत अंतर्गत जामबाद गांव में आग लगने से तीन घर जल कर राख हो गये. इस घटना में हजारों का नुकसान हुआ है. राजीव मंडल, सुभाष मंडल, सीताराम मंडल के घर में अचानक आग लग गयी. इसमें धान झाड़ने का मशीन, कपड़ा, पानी पंप, पैसा नगदी, चावल आदि लाखों रुपये […]

फतेहपुर : प्रखंड के शिमलाडंगाल पंचायत अंतर्गत जामबाद गांव में आग लगने से तीन घर जल कर राख हो गये. इस घटना में हजारों का नुकसान हुआ है. राजीव मंडल, सुभाष मंडल, सीताराम मंडल के घर में अचानक आग लग गयी. इसमें धान झाड़ने का मशीन, कपड़ा, पानी पंप, पैसा नगदी, चावल आदि लाखों रुपये की क्षति हुई है.
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बीडीओ श्रीमान मरांडी ने बताया कि पीड़ित परिवार को 1000-1000 रुपये व 20 -20 किलो चावल दिया गया. आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली राशि को दिये जाने के लिये कर्मचारी को रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >