ओके.... श्रीश्री 1008 महावीर अखाड़ा समिति की बैठक

जामताड़ा . श्रीश्री 1008 महावीर अखाड़ा समिति की एक बैठक पुरानी हटिया शिव मंदिर प्रांगण में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रयाग राज अग्रवाल ने की. इसमें शहर के गणमान्य, बुद्धिजीवी के अलावे युवा भी शामिल हुए. निर्णय लिया गया कि दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. 28 मार्च को अखाड़ा का जुलूस लिकलकर पूरे […]

जामताड़ा . श्रीश्री 1008 महावीर अखाड़ा समिति की एक बैठक पुरानी हटिया शिव मंदिर प्रांगण में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रयाग राज अग्रवाल ने की. इसमें शहर के गणमान्य, बुद्धिजीवी के अलावे युवा भी शामिल हुए. निर्णय लिया गया कि दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. 28 मार्च को अखाड़ा का जुलूस लिकलकर पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए गांधी मैदान में अखाड़ा के आयोजन के साथ-साथ आतिशबाजी का भव्य प्रदर्शन किया जायेगा. साथ ही 29 मार्च को संध्या से भजन व जागरण का आयोजन बाहर के गायकों द्वारा किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर अखाड़ा समिति के द्वारा तैयारी की जा रही है. मौके पर संजय परशुरामका, सुकदेव साहु, राजेश महतो, निगम कृष्ण सिंह, अनूप राय, रिजवान शेख, बुम्बा मिश्रा, कमलेश मंडल, शलैंद्र शेखर, स्वपन घोष, सोनु सिंह, मोती गुप्ता, संजित चौहाण, अमित साव, संतोष रवानी, मीनू पोद्दार, सूरज राउत आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >