कुंडहित . विकास भवन में समाज कल्याण विभाग के निर्देश के आलोक में प्रखंड स्तरीय मिशन समिति की बैठक की गयी. जिसमें प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. समिति में प्रमुख पानमुनी हांसदा को अध्यक्ष, बीडीओ अरबिंद ओझा को उपाध्यक्ष, सीडीपीओ मुकुलिता घोष को संयोजक तथा सदस्य में पंचायत समिति सदस्य भोलानाथ रवानी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार, पेयजल स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता, पेयजल स्वच्छता के प्रखंड समन्वयक मो रफिक हुसैन, बीइओ स्वपन कुमार मंडल को शामिल किया गया है. बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन गतिविधि पर समिति निगरानी रखने पर विचार-विमर्श किया गया. समाज कल्याण विभाग के पत्र के निर्देश में समिति को आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन व गतिविधियों पर सहयोग करने का निर्देश दिया गया है. बच्चों के पोषण स्तर को चिन्हित करने, सर्वेक्षण में सहयोग करने, आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या का निर्धारण करने, मिनी आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना में सहयोग, पर्यवेक्षिका के कार्यों का पर्यवेक्षण सहित विभिन्न गतिविधियों में मिशन समिति सहयोग करेगी. मौके पर सुपरवाइजर लक्ष्मी रानी दास, अनिता दास, मनिता मुर्मू मौजूद थे.
ओके... आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के लिए प्रखंड मिशन समिति गठित
कुंडहित . विकास भवन में समाज कल्याण विभाग के निर्देश के आलोक में प्रखंड स्तरीय मिशन समिति की बैठक की गयी. जिसमें प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. समिति में प्रमुख पानमुनी हांसदा को अध्यक्ष, बीडीओ अरबिंद ओझा को उपाध्यक्ष, सीडीपीओ मुकुलिता घोष को संयोजक तथा सदस्य में पंचायत समिति सदस्य भोलानाथ रवानी, प्रभारी चिकित्सा […]
