मजिस्ट्रेट के आदेश की अवहेलना

मिहिजाम: जमीन विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद उस वक्त और गहरा गया, जब एक पक्ष के लोगों द्वारा दीवार को तोड़ दिया गया. बताते है कि सोमवार को विनय जैन की ओर से मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में स्थानीय पुलिस के सहयोग से अपने घर के ऊपर चाहरदिवारी का निर्माण किया गया. लेकिन […]

मिहिजाम: जमीन विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद उस वक्त और गहरा गया, जब एक पक्ष के लोगों द्वारा दीवार को तोड़ दिया गया. बताते है कि सोमवार को विनय जैन की ओर से मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में स्थानीय पुलिस के सहयोग से अपने घर के ऊपर चाहरदिवारी का निर्माण किया गया.
लेकिन दूसरे पक्ष रतन लाल जैन का आरोप है कि यह कार्य अवैध तरीके से किया जा रहा है. यहां चाहरदिवारी का निर्माण कार्य सही नही है. लिहाजा निर्माण किये गये चाहरदीवारी को ध्वस्त करने में ही अपनी भलाई समझी. इसे लेकर दोनों पक्षों में भयंकर तनाव हो गया है। इस संबंध में मिहिजाम थाना प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर ने कहा कि स्थिति समान्य है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >