निजी वाहन को व्यवसाय के लिये चलाया जायेगा तो वाहन होगी जब्त

जामताड़ा : जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया की परिवहन आयुक्त झारखंड राज्य स्तरीय बैठक में निर्देश दिया गया है कि निजी वाहनों का व्यावसायिक प्रयोग पर रोक लगायी जाये. ऐसे वाहनों को चिह्नित किया जाये जो निजी वाहन के रूप में निबंधित होकर व्यावसायिक प्रयोग कर रहे हैं. जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी […]

जामताड़ा : जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया की परिवहन आयुक्त झारखंड राज्य स्तरीय बैठक में निर्देश दिया गया है कि निजी वाहनों का व्यावसायिक प्रयोग पर रोक लगायी जाये. ऐसे वाहनों को चिह्नित किया जाये जो निजी वाहन के रूप में निबंधित होकर व्यावसायिक प्रयोग कर रहे हैं. जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के ऐसे वाहन स्वामियों को आगाह किया जाता है कि वो निजी निबंधन वाले वाहनों का व्यावसायिक वाहनों के रूप में निबंधन करा ले. संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के माध्यम से प्रतिवेदन लिया जा रहा है. अगर ऐसा नहीं करते है वाहन स्वामी तो उनकी वाहन जब्त कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >