मिहिजाम . शहर के अन्य वार्ड की तरह वार्ड 15 में भी नियमों को दरकिनार कर रेवड़ी की तरह लाभुकों का चयन कर आइएचएसडीपी योजना के आवास आवंटित कर दिये गये. जांच में पता चला है कि वार्ड संख्या 15 में भी कई पुरुष लाभुक को मकान आवंटित कर दिया गया. इसका खुलासा गड़बड़ी की जांच के बाद अंचलाधिकारी नाला ने अपनी रिपोर्ट में किया है. इस वार्ड में 34 लाभुकों का चयन किया गया था.रिपोर्ट में कहा गया है कि कई लाभुकों के अभिलेख में जाति प्रमाण पत्र, वंशावली, बीपीएल कार्ड नहीं है. जेई की अनुशंसा, नक्शा पास कराना, भुगतान से पूर्व या बाद में किसी तरह की कोई स्वीकृति लेना जैसे कार्य नहीं किये गये. नियम विरुद्ध मकानों का निर्माण किया गया. सोशल ऑडिट नहीं कराया गया. भुगतान पूर्व सर्वेक्षण, पर्यवेक्षण जेई द्वारा नहीं कराया गया. सत्यापित सूची का प्रकाशन और थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन नहीं कराया गया. जातिगत तौर पर अंशदान नहीं कराया गया. कनीय अभियंता द्वारा नक्शा पास नहीं कराया गया. जमीन मालिक से लाभुक का संबंध स्पष्ट नहीं पाया गया.
ओके... जांच के बाद हुआ खुलासा, मिली कई गड़बड़ी
मिहिजाम . शहर के अन्य वार्ड की तरह वार्ड 15 में भी नियमों को दरकिनार कर रेवड़ी की तरह लाभुकों का चयन कर आइएचएसडीपी योजना के आवास आवंटित कर दिये गये. जांच में पता चला है कि वार्ड संख्या 15 में भी कई पुरुष लाभुक को मकान आवंटित कर दिया गया. इसका खुलासा गड़बड़ी की […]
