प्रतिनिधि, नालाबीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने प्रखंड क्षेत्र के मडालो, फुटबेडि़या, गेडि़या आदि पंचायतों में संचालित लंबित योजनाओं का निरीक्षण सोमवार को किया. इस दौरान मनरेगा योजना अंतर्गत मधुरा गांव में सिंचाई कूप जिसकी योजना संख्या 30/13-14 है का निरीक्षण किया. कार्य पूरा पाया गया. जुड़ी डंगाल गांव में भी सिंचाई कूप जिसकी योजना संख्या 3/11-12 का भी निरीक्षण किया. यहां दो लाख 17 हजार की प्राक्कलित राशि में करीब डेढ़ लाख रुपये की निकासी की गयी है. लेकिन निर्माण कार्य अधूरा है. यहां के लाभुक आगुनी राय का आरोप है कि मुझे पैसा नहीं मिला है. जिसके परिणाम स्वरूप निर्माण कार्य लंबित है. इस संबंध में बीडीओ ने जांच कर लापरवाही बरतने वाले संबंधित लोगों पर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही. इस क्रम में बीडीओ मोहनपुर मोड से मडालों मोड तक मिट्टी मोरम सड़क की भी जांच की एवं कार्य की गुणवत्ता के बारे में पूछताछ की. जांच के दौरान उन्होंने मडालों बाउरी टोला में वित्तीय वर्ष 10-11 तथा 11-12 की लंबित इंदिरा आवास की भौतिक जांच की. यहां शिवानी बाउरी, मंजुरा बाउरी, सिंटू बाउरी, बिरेन बाउरी, बापन बाउरी आदि का लंबित इंदिरा आवास जांच की तथा एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. कार्य पूरा नहीं कराने वाले लाभुकों पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही. इस जांच टीम में जीपीएस अनिल कुमार, जेई सरजू रविदास, रोसे गौतम रूईदास, गगन मंडल, उज्ज्वल माजी, सहायक अभियंता निखील साहा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.——————————-फोटो: 16 जाम 24 निरीक्षण करते बीडीओ.
बीडीओ ने किया योजनाओं का निरीक्षण, कहा
प्रतिनिधि, नालाबीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने प्रखंड क्षेत्र के मडालो, फुटबेडि़या, गेडि़या आदि पंचायतों में संचालित लंबित योजनाओं का निरीक्षण सोमवार को किया. इस दौरान मनरेगा योजना अंतर्गत मधुरा गांव में सिंचाई कूप जिसकी योजना संख्या 30/13-14 है का निरीक्षण किया. कार्य पूरा पाया गया. जुड़ी डंगाल गांव में भी सिंचाई कूप जिसकी योजना संख्या […]
