नाला : नाला पीडब्ल्यूडी परिसर में रविवार को समाज सेवी गणोश चंद्र मित्र के नेतृत्व में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें नेताजी आई हॉस्पिटल रामचंद्रपुर पुरूलिया के चिकित्सकों की टीम ने नेत्र परीक्षण किया. थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने शिविर में मरीजों सुविधा की जानकारी ली.
डॉ सोजाता मोहंती की टीम ने 143 मरीजों की जांच की गयी. इसमें 55 मरीजों को ऑपरेशन के लिये चिह्न्ति किया. जिससे उनकी आंखें वापस आ जाये और फिर से दुनिया देख सके. शिविर के सफल संचालन में समाज सेवी गौरी शंकर सिंह, नवसिंद्धु लायक, शांतिपद दास, समर माजी, महेश कपूर, दामोदर प्रसाद यादव, नारायण मंडल, श्यामपद मंडल, शांति घोष, सोदामय घोष आदि थे.
