कुएं में गिरकर छात्रा की मौत

मिहिजाम . शहर के कानगोई इलाके के पटेल नगर में एक 19 वर्षीय युवती की बुधवार सुबह कुएं में गिर कर मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवती का नाम पिंकी कुमारी है. जो जेजेएस डिग्री कॉलेज के प्रधान सहायक उपेंद्र पांडे की पुत्री है. घटना के वक्त पिंकी कुएं से पानी भर रही […]

मिहिजाम . शहर के कानगोई इलाके के पटेल नगर में एक 19 वर्षीय युवती की बुधवार सुबह कुएं में गिर कर मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवती का नाम पिंकी कुमारी है. जो जेजेएस डिग्री कॉलेज के प्रधान सहायक उपेंद्र पांडे की पुत्री है. घटना के वक्त पिंकी कुएं से पानी भर रही थी. इसी दौरान फिसल कर वह कुएं में जा गिरी. घटना के बाद आसपास के लोगों ने पिंकी को कुएं से निकाला और आनन फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय नसिंर्ग होम लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पिंकी जेजेएस कॉलेज में बीकॉम पार्ट वन की छात्रा थी. पुलिस ने मामले में यूडी केश दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >