फोटो : 10 जाम 11 श्राद्धांजलि देते प्रतिनिधि, बिंदापाथर जामताड़ा के प्रथम विधायक व संयुक्त बिहार के पूर्व राज्य मंत्री स्व शत्रुघ्न वेसरा की 32वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव माधवा में मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ लाल झंडा फहराकर किया गया. स्व वेसरा की धर्म पत्नी नवमी किस्कू, पुत्र कृष्णकांत वेसरा, पुत्रवधू व पूर्व विधान पार्षद भूतनाथ सोरेन, हर प्रसाद खां, तुशारकांति मंडल, महादेव हांसदा, चमक हेंब्रम आदि ने स्व वेसरा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. अवसर पर भूतनाथ सोरेन ने कहा कि स्व वेसरा गरीबों के मसीहा थे. आखिर तक गरीबों के हक के लिए लड़ाई लड़ते रहे. एक मंत्री होते हुए भी साइकिल से गांव-गांव घूम कर महाजनी प्रथा का विरोध किये व गरीबों को महाजन के चुंगल से मुक्त कराने का काम किया. हर प्रसाद खां, तुषारकांति मंडल, गौर रवानी आदि ने कहा कि स्व वेसरा हमलोगों के पे्ररणाश्रोत रहे. अवसर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें घड़ा दौड़ में बसंती टुडू प्रथम व बालिका किस्कू द्वितीय स्थान प्राप्त की. वहीं बैल दौड़ में उर्मीला बेसरा व संजोनी हांसदा क्रमश प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही. मौके पर विजय प्रतिभागियों को मुखिया पति साहेबलाल मुर्मू व गांव के माझी हाड़ाम सुफल बेसरा ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया. इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया.
्रपूर्व विधायक की मनायी गयी पुण्यतिथि
फोटो : 10 जाम 11 श्राद्धांजलि देते प्रतिनिधि, बिंदापाथर जामताड़ा के प्रथम विधायक व संयुक्त बिहार के पूर्व राज्य मंत्री स्व शत्रुघ्न वेसरा की 32वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव माधवा में मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ लाल झंडा फहराकर किया गया. स्व वेसरा की धर्म पत्नी नवमी किस्कू, पुत्र कृष्णकांत वेसरा, पुत्रवधू व पूर्व विधान […]
