53 टन अवैध कोयला जब्त

प्रतिनिधि, कुुंडहितभले ही सरकार ने कोयले के अवैध कारोबार पर रोकथाम के आदेश दिये हों और प्रशासन उसे अमल भी कर रहा हो लेकिन माफिया चोरी के तरीके को बदल डाला है. पहले खुलेआम अवैध धंधा चलाते थे अब अब चोरी छिपे कर रहे हैं. इसका उदाहरण सोमवार को जब्त किया गया 53 टन कोयला […]

प्रतिनिधि, कुुंडहितभले ही सरकार ने कोयले के अवैध कारोबार पर रोकथाम के आदेश दिये हों और प्रशासन उसे अमल भी कर रहा हो लेकिन माफिया चोरी के तरीके को बदल डाला है. पहले खुलेआम अवैध धंधा चलाते थे अब अब चोरी छिपे कर रहे हैं. इसका उदाहरण सोमवार को जब्त किया गया 53 टन कोयला है. बता दें कि सोमवार को बागडेहरी थाना अंतर्गत विक्रमपुर जोरिया के पास डंप किया हुआ 53 टन अवैध कोयला जब्त किया है. यह कोयला किसका था कहां से आया इसका कोई अता पता नहीं है. हालांकि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. थाना प्रभारी हरिप्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी इसी के आधार पर छापेमारी की गयी और कोयला जब्त किया गया.अवैध खनन नहीं रुका !नाला के इलाके में कोयले का अवैध उत्खनन रुका या नहीं कार्रवाई के बाद प्रशासन ने जानने की कोशिश तक नहीं की. शुरुआती दौर में प्रशासन ने तल्ख तेवर दिखाये और कई खदानों को नष्ट कर दिया. जबकि समय का अभाव बता कर कई खदानों को यूं ही खुला छोड़ दिया. जिसका व्यापक तो नहीं लेकिन थोड़ा थोड़ा लाभ जरूर उठा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >