ओके... स्लम मुक्त होंगे अरबन एरिया

मिहिजाम . नगर विकास विभाग राज्य के अरबन इलाकों को स्लम मुक्त बनाने की कार्य योजना पर काम कर रहा है. इसी के तहत झारखंड अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डबलपमेंट कंपनी लिमिटेड जेयूआईडीसीओ, जुडको ने 11 मार्च को त्रिपक्षीय अनुबंध के लिए राज्य के 19 नगर पंचायतों, नगर पर्षद, नगर निगम के कार्यपालक अधिकारियों को अनुबंध पर […]

मिहिजाम . नगर विकास विभाग राज्य के अरबन इलाकों को स्लम मुक्त बनाने की कार्य योजना पर काम कर रहा है. इसी के तहत झारखंड अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डबलपमेंट कंपनी लिमिटेड जेयूआईडीसीओ, जुडको ने 11 मार्च को त्रिपक्षीय अनुबंध के लिए राज्य के 19 नगर पंचायतों, नगर पर्षद, नगर निगम के कार्यपालक अधिकारियों को अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए आमंत्रित किया है. जिसमें मिहिजाम व जामताड़ा नगर पंचायत भी शामिल है. नगर पंचायत कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार त्रिपक्षीय अनुबंध के तहत झारखंड के विभिन्न शहरों की मलिन बस्तियों के लिए परियोजना प्रबंधन कार्य के लिए परियोजना प्रबंधन सलाहकार का चुनाव के अलावे परियोजना रिपोर्ट तैयार करना है. इसके अलावा बैठक मंे कार्ययोजना को लेकर विचार-विमर्श भी होगा. त्रिपक्षीय अनुबंध में डब्ल्यूएपीसीओएस लिमिटेड, जुडको और शहरी नगर निकाय को शामिल किया गया है. इस योजना के लागू होने से एक बार फिर शहरी क्षेत्र का कायाकल्प होने की आशा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >