स्वास्थ्य कर्मी ने लगाया थाना प्रभारी पर अभद्रता का आरोप

फतेहपुर. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कर्मी एवं एएनएम के साथ 02 मार्च को फतेहपुर थाना प्रभारी द्वारा अभद्र व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी एक घायल युवक को अस्पताल में इलाज के लायो थे. युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी ने उसे […]

फतेहपुर. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कर्मी एवं एएनएम के साथ 02 मार्च को फतेहपुर थाना प्रभारी द्वारा अभद्र व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी एक घायल युवक को अस्पताल में इलाज के लायो थे. युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इस बात पर थाना प्रभारी ने स्वास्थ्य कर्मी व एएनएम संयुक्ता कुमारी, आरती हेंब्रम, ऐली बागे, सबिता मरांडी, विनीता मुर्मू एवं लैप टेक्नीशियन लक्ष्मण सिंह को धमकी देते हुए अभद्र व्यवहार किया. जिसके कारण इन स्वास्थ्य कर्मी ने प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया है. वहीं प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया की पिछले तीन मार्च को उपायुक्त को इस बात की जानकारी दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >