ओके... किसानों को सिखाया जा रहा खेती के तरीके

जामताड़ा . कृषि विज्ञान केंद्र बेना में समेकित जलछाजन प्रबंधन कार्यक्रम के तहत राज्य जलछाजन मिशन के तत्वावधान में छह दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन डीएफओ आरके राय ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि किसान बेहतर ढंग से अगर खेती करेंगे तो आज के दिन सबसे ज्याद कमाई होगी. उन्होंने […]

जामताड़ा . कृषि विज्ञान केंद्र बेना में समेकित जलछाजन प्रबंधन कार्यक्रम के तहत राज्य जलछाजन मिशन के तत्वावधान में छह दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन डीएफओ आरके राय ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि किसान बेहतर ढंग से अगर खेती करेंगे तो आज के दिन सबसे ज्याद कमाई होगी. उन्होंने योजनाओं का लाभ लेने की बात भी कही. इस दौरान राज्य जलछाजन मिशन के कृषि तकनीकी विशेषज्ञ अनूप भारती, जलछाजन प्रकोष्ठ के तकनीकी विशेषज्ञ विजय कुमकल ने सदस्यों को जानकारी दी. मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक संजीव कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >