ओके..कुएं में लटका मिला 23 वर्षीय युवक का शव

मिहिजाम . शहर के स्टेशन रोड मंे एक चाय विक्रेता के 23 वर्षीय पुत्र लालटू घोष ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. युवक का शव उसके मकान के निकट स्थित एक कुएं में लटकी पायी गयी. घटना रविवार सुबह करीब पांच बजे की है. मृतक के पिता लखन घोष ने इस मामले को लेकर […]

मिहिजाम . शहर के स्टेशन रोड मंे एक चाय विक्रेता के 23 वर्षीय पुत्र लालटू घोष ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. युवक का शव उसके मकान के निकट स्थित एक कुएं में लटकी पायी गयी. घटना रविवार सुबह करीब पांच बजे की है. मृतक के पिता लखन घोष ने इस मामले को लेकर थाने मंे अजीत वर्णवाल कालीतल्ला निवासी, शिवा गुप्ता हिल रोड निवासी तथा आशिष पालबगान के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस के मुताबिक लखन ने अपने बयान मंे कहा है कि रात्रि करीब 10 बजे सभी लोग मेरे घर पर आये तथा लालटू को घर के बाहर बुलाकर मानसिक रूप से प्रताडि़त किया. कहा कि तुम क्रिकेट सट्टा में 60 हजार रुपये हार गये हो. कल सुबह 11 बजे तक रुपये लाकर दे देना नहीं तो जान से मार देंगे. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >