पचास कोल्ड स्टोरेज की होगी व्यवस्था : कृषिमंत्री

प्रतिनिधि, मिहिजाम कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि जामताड़ा जिले के किसानों के लिए 50 प्रतिशत अनुदान पर कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था की जायेगी. इसके लिए मौजूदा बजट में भी प्रावधान किया गया है. आगामी बजट में भी कई लाभ वाले निर्णय लिए जायेंगे. जिसका लाभ किसानों को मिलेगा. कृषि मंत्री रविवार को रांची […]

प्रतिनिधि, मिहिजाम कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि जामताड़ा जिले के किसानों के लिए 50 प्रतिशत अनुदान पर कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था की जायेगी. इसके लिए मौजूदा बजट में भी प्रावधान किया गया है. आगामी बजट में भी कई लाभ वाले निर्णय लिए जायेंगे. जिसका लाभ किसानों को मिलेगा. कृषि मंत्री रविवार को रांची जाने के क्रम मंे यहां स्टेशन चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किए जाने के दौरान कहा कि ऐसे अत्याधुनिक कोल्ड स्टोरेज सौर ऊर्जा से संचालित होंगे जो 5 हजार मीट्रिक टन क्षमता से संपन्न होंगे. इसकी कीमत करीब 5 करोड़ की होगी. जिसमें आधी मदद सरकार करेगी. इसके अलावा दानपत्र की जमीन पर पोखरे, तालाब, चेक डैम आदि बनाने की व्यवस्था की जा रही है. पूर्व की सरकार द्वारा गुणवत्ताहीन चेक डैम निर्माण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो ऐसे डैम के निर्माण कार्य की जांच भी कराई जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >