फोटो : 08 जाम 01,02नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा सदर अस्पताल जामताड़ा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि जिप अध्यक्षा सुकुमुनी हेंब्रम, सिविल सर्जन डॉ वीके साहा, एसीएमओ अशोक कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ डीके अखौरी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ एसके मिश्रा एवं डॉ मधुवाला सिन्हा ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर मुख्य अतिथि जिप अध्यक्षा सुकुमुनी हेंब्रम ने कहा कि आज हमारे यहां महिलाओं का शोषण किया जा रहा है. महिला प्रताडि़त हो रही है. कभी दहेज लोभियों की शिकार तो कभी एसिड अटैक का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि महिला दिवस मनाने से कुछ नहीं होगा जरूरत एकजुट होकर समाज की गंदगी को दूर करना है. जिस दिन महिला को अपनी ताकत का एहसास हो जायेगा उसी दिन अत्याचार का अंत होगा. उपस्थित साहियाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर किसी साहिया को कोई परेशानी होती है तो वो मुझे बताये. मैं अपने स्तर से समस्या का समाधान करने की प्रयास करूंगी. उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहिया रेवती हाडि़या, खतेजा बीबी, अपर्णा पुजहर एवं मगदरानी टुडू को पुरस्कृत किया गया. मौके पर डॉ लीली, डॉ पूनम टोपो, सुनील कुमार दुबे, डीपीएम दीपक कुमार, बिजय कुमार सिंह सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी एवं सहिया उपस्थित थी.
ओके.. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चार सहिया हुई पुरस्कृत
फोटो : 08 जाम 01,02नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा सदर अस्पताल जामताड़ा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि जिप अध्यक्षा सुकुमुनी हेंब्रम, सिविल सर्जन डॉ वीके साहा, एसीएमओ अशोक कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ डीके अखौरी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ एसके मिश्रा एवं डॉ मधुवाला सिन्हा ने सामूहिक रूप से दीप […]
