समावेशी शिक्षा पर कार्यशाला आयोजित

जामताड़ा कोर्ट . उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुलाडीह में समावेशी शिक्षा के तहत अभिभावक एवं सामुदायिक परामर्श सत्र कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में अभिभावक एवं परामर्श के सदस्य शामिल हुए. जिसमें नि:शक्त बच्चों के लिये चलायी जा रही कल्याणकारी योजना, नि:शक्त बच्चों को सर्वशिक्षा अभियान के तहत प्रदान की गयी. उपकरण सामग्री के […]

जामताड़ा कोर्ट . उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुलाडीह में समावेशी शिक्षा के तहत अभिभावक एवं सामुदायिक परामर्श सत्र कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में अभिभावक एवं परामर्श के सदस्य शामिल हुए. जिसमें नि:शक्त बच्चों के लिये चलायी जा रही कल्याणकारी योजना, नि:शक्त बच्चों को सर्वशिक्षा अभियान के तहत प्रदान की गयी. उपकरण सामग्री के मरम्मत एवं रख-रखाव की जानकारी, राइट टू एजुकेशन आदि विषयों पर चर्चा की गयी. कार्यशाला में उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुलाडीह, गायछांद, साहना, पाकडीह, कांचनबेड़ा, कुमारडीह, पाकडीह, सोनबाद से आये अभिभावक एवं सामुदायिक परामर्श के सदस्य भाग लिये. प्रशिक्षण एवं तकनीशियन के रूप में पुष्पालता पोद्दार, सीआरपी रंजीत सिन्हा, प्रधानाध्यापक शिखारानी नायक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >