पति नहीं प्रेमी ने की थी महिला की हत्या

जामताड़ा कोर्ट : हत्या की प्रेमी ने और पति को रहना पड़ा जेल में. मामले की असलियत तब सामने आयी जब पुलिस अनुसंधान पूरी हुई. हालांकि जामताड़ा सीजेएम के न्यायालय से पति बिलटु राउत को जमानत मिल गयी. बिलटु को 90 दिनों तक जेल में रहना पड़ा. बता दें कि बिलटु को वर्ष 2014 में […]

जामताड़ा कोर्ट : हत्या की प्रेमी ने और पति को रहना पड़ा जेल में. मामले की असलियत तब सामने आयी जब पुलिस अनुसंधान पूरी हुई. हालांकि जामताड़ा सीजेएम के न्यायालय से पति बिलटु राउत को जमानत मिल गयी. बिलटु को 90 दिनों तक जेल में रहना पड़ा. बता दें कि बिलटु को वर्ष 2014 में दहेज के लिए पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
जब पुलिस मामले की तह तक गयी तो पता चला कि हत्या बिलटु ने नहीं महिला के प्रेमी दीपक राउत ने की है. अनुसंधान में यह भी बात सामने आयी है कि दीपक ने सोनी देवी के साथ दुष्कर्म भी किया था. इसके बाद उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया था. पुलिस ने इस मामले में प्रबोध दास, परमानंद दास, प्रदीप मरांडी व दीपक राउत को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां सभी ने अपने आरोप को स्वीकारा है. मृतका का मायका देवघर जिला अंतर्गत सोनारायठाड़ी में है.
अगलगी में 44 हजार की संपत्ति राख
कुंडहित . थाना क्षेत्र के गुंदलीडीह गांव के शिवधन मुमरू के घर रात ढिबरी से आग लग जाने से उसका पूरा परिवार बाल-बाल बच गया. जबकि घटना में उसके छह माह के बच्चे का एक पैर जल गया. वहीं लगभग 40 हजार की संपत्ति जल कर राख हो गयी. वहीं दूसरी ओर बदढ़ाटांड़ गांव में लुदु मुमरू के खलिहान में सुबह सात बजे अचानक आग लग जाने से चार हजार का पुआल जल कर राख हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >