ओके.... फुटबॉल टूर्नामेंट में धनबाद विजयी

फोटो : 17 जाम 17 खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करते जिप सदस्य आनंद लाल मरांडीप्रतिनिधि, नारायणपुर प्रखंड के कुर्ता पंचायत में शिवरात्रि पर आजाद क्लब कुर्ता के द्वारा आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंंट का फाइनल मुकाबला बीएफसी हरलाकोल टुंडी धनबाद की टीम ने जीत लिया. विजेता व उपविजेता टीम को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया […]

फोटो : 17 जाम 17 खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करते जिप सदस्य आनंद लाल मरांडीप्रतिनिधि, नारायणपुर प्रखंड के कुर्ता पंचायत में शिवरात्रि पर आजाद क्लब कुर्ता के द्वारा आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंंट का फाइनल मुकाबला बीएफसी हरलाकोल टुंडी धनबाद की टीम ने जीत लिया. विजेता व उपविजेता टीम को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया. पुरस्कार का वितरण जिला परिषद सदस्य आनंद लाल मरांडी ने किया. जबाव में निर्धारित समय पर विपक्षी टीम राम लखन मुगार्डीह कोई भी गोल नहीं कर पायी. मुख्य अतिथि आनंद लाल मरांडी ने दोनों टीमों के खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त की. खिलाडि़यों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग जीत से उत्साहित न हो और मन लगाकर खेले, ताकि आप राज्य एवं देश के लिये खेल सके. पंचायत के मुखिया रवींद्र हेंब्रम ने कहा कि खेल हम सभी लोगों में अनुशासन एवं प्रतिस्पर्द्धा सिखाता है. मौके पर क्लब के अध्यक्ष सीताराम हेंब्रम, सलीम अंसारी, बसंत मुर्मू, श्यामलाल मुर्मू, संजय हेंब्रम उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >