्नमहिलाओं पर अत्याचार की रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्रतिनिधि, मिहिजाममहिलाओं पर अत्याचार की रोकथाम को लेकर जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से ओंकार सेवा संस्थान मिहिजाम एवं सिकंदराबाद के सहयोग से नुक्कड़ नाटकों का आयोजन विभिन्न ग्रामीण इलाकों में किया जा रहा है. कुंडहित के कला जत्था ने महिलाओं पर हो रहे हिंसा एवं बेटी बचाओ आंदोलन को लेकर सोमवार को मिहिजाम थाना […]

प्रतिनिधि, मिहिजाममहिलाओं पर अत्याचार की रोकथाम को लेकर जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से ओंकार सेवा संस्थान मिहिजाम एवं सिकंदराबाद के सहयोग से नुक्कड़ नाटकों का आयोजन विभिन्न ग्रामीण इलाकों में किया जा रहा है. कुंडहित के कला जत्था ने महिलाओं पर हो रहे हिंसा एवं बेटी बचाओ आंदोलन को लेकर सोमवार को मिहिजाम थाना क्षेत्र के महुलबना, कुशियाड़ा, केवटजाली, गोरायनाला, शहरडाल आदि ग्रामीण इलाकों में नुक्कड़ नाटक आयोजित किया. नाटक में यह बताया गया कि महिलाओं पर किस तरह घरों में हिंसा की घटनाएं हो रही है. इससे परिवार किस तरह बिखर रहा है, इसे किस प्रकार रोका जाय नाटक द्वारा लोगों को जागरूक किया गया. इसके अलावे बेटी बचाओ अभियान के तहत कन्या भू्रण हत्या व लिंग परीक्षण जैसे अपराधों के बारे में लोगों को बताया गया परिवार मंे बालिकाओं की संख्या कम हो रही है. मौके पर संस्था के बबीता शर्मा, मिथुन मंडल के अलावा कला जत्था के कलाकार काकोली घोष, उत्पल कांती घोष, प्रदीप कुमार घोष, विमल कुमार लोहार, झूमा सिन्हा, लेखी बागची आदि ने योगदान दिया.———————————–फोटो : 09 जाम 08नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते कलाकार.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >