फोटो: 08 जाम 14 मंचासीन अतिथि, 15 उपस्थित लोग मिहिजाम . चित्तरंजन मिहिजाम शिवाजी समाज द्वारा 42वें वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया. रेलपार में सीधाबाड़ी रोड स्थित आंबेडकर नगर में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड कुर्मी महासभा के प्रभारी अध्यक्ष कुमेश्वर महतो ने समाज के लोगों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा एकजुट होने की बात कही. उन्होंने समाज के लोगों को अपने बच्चों में रानी लक्ष्मीबाई, सरदार पटेल और छत्रपति शिवाजी जैसे आदर्श निर्माण करने का संकल्प दोहराने की अपील की. इस अवसर पर बच्चों के बीच मौखिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर जिला प्रवक्ता हजारीबाग के सेवालाल महतो, अधिवक्ता बर्नपुर के रामवृक्ष प्रसाद, आसनसोल से रामनाथ सिंह, जामताड़ा से सतीश चंद्र राव, चित्तरंजन से रामेश्वर चैधरी, पटना हाईकोर्ट से अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह, प्रमोद सिंह, सुबोध सिंह, परिचय मंडल आदि उपस्थित थे. अधिवेशन में नयी कार्यकारिणी का भी गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से योगेंद्र प्रसाद मेहता को अध्यक्ष, बैजनाथ मंडल को कार्यकारी अध्यक्ष, सिकंदर मंडल, चंद्रदेव सिंह, सुबोध कुमार राय को उपाध्यक्ष, बासुदेव मंडल को महासचिव, महेंद्र मंडल, जीतेंद्र कुमार को सहायक सचिव, चंद्र शेखर प्रसाद सिंह को कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार राय को सहायक कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार सिन्हा को अंकेक्षक, विश्वमोहन सिंह, बैजनाथ प्रसाद, शरतचंद्र महतो, अरविंद कुमार मंडल को संगठन सचिव, अवधेश सिन्हा, ललन सिंह, रामानुज प्रसाद सिंह को क्षेत्रीय सचिव, मीडिया एवं जनसंपर्क प्रभारी रजनीश प्रसाद को बनाया गया है.
ओके... शिवाजी समाज द्वारा 42वें वार्षिक अधिवेशन का आयोजन
फोटो: 08 जाम 14 मंचासीन अतिथि, 15 उपस्थित लोग मिहिजाम . चित्तरंजन मिहिजाम शिवाजी समाज द्वारा 42वें वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया. रेलपार में सीधाबाड़ी रोड स्थित आंबेडकर नगर में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड कुर्मी महासभा के प्रभारी अध्यक्ष कुमेश्वर महतो ने समाज के लोगों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा एकजुट होने की […]
