फोटो : 08 जाम 09 अफीम की फसल को नष्ट करते मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बलप्रतिनिधि, नाला प्रखंड क्षेत्र के बंदरडीहा पंचायत के जगन्नाथपुर एवं जोरकुड़ी गांव के समीप खेतों में लगभग एक एकड़ में लगाये गये अफीम की सफल को प्रशासन ने नष्ट किया. अंचलाधिकारी बंदना भारती एवं बिंदापाथर थाना प्रभारी कमलेश पासवान के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा गांव के खेत में लगाये गये अफीम की फसल को नष्ट किया गया. संबंध में अंचलाधिकारी बंदना भारती ने बताया कि उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उक्त कार्रवाई की गयी. लगभग एक एकड़ जमीन पर अफीम की फसल लगाने वालों की पहचान हेतु पहल की जा रही है. उन्होंने राजस्व कर्मचारी को मूल रैयत का नाम, वर्तमान में किसके दखल में जमीन है इसकी पहचान कर एफआइआर दर्ज की जायेगी. बताया कि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी. अवसर पर राजस्व कर्मचारी, एएसआइ बीके सिंह, ददन राम गौड़, सोनाराम गिरूआ, विनय कुमार यादव आदि उपस्थित थे.
अफीम की फसल को पुलिस ने किया नष्ट
फोटो : 08 जाम 09 अफीम की फसल को नष्ट करते मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बलप्रतिनिधि, नाला प्रखंड क्षेत्र के बंदरडीहा पंचायत के जगन्नाथपुर एवं जोरकुड़ी गांव के समीप खेतों में लगभग एक एकड़ में लगाये गये अफीम की सफल को प्रशासन ने नष्ट किया. अंचलाधिकारी बंदना भारती एवं बिंदापाथर थाना प्रभारी कमलेश पासवान के नेतृत्व […]
