उपायुक्त ने किया जामताड़ा प्रखंड का औचक निरीक्षण

जामताड़ा. उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह ने जामताड़ा प्रखंड का औचक निरीक्षण किया. मौके पर उन्होंने स्वच्छता को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिये. कहा कि प्रखंड परिसर में किसी प्रकार से गंदगी न फैलने पाये. साथ ही सफाई अभियान को नियमित चलाने का निर्देश भी दिया गया. वहीं उन्होंने जगह-जगह डस्टबीन लगाने […]

जामताड़ा. उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह ने जामताड़ा प्रखंड का औचक निरीक्षण किया. मौके पर उन्होंने स्वच्छता को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिये. कहा कि प्रखंड परिसर में किसी प्रकार से गंदगी न फैलने पाये. साथ ही सफाई अभियान को नियमित चलाने का निर्देश भी दिया गया. वहीं उन्होंने जगह-जगह डस्टबीन लगाने के निर्देश दिये. जिससे कार्यालय परिसर साफ-सुथरा रहे. आने वाले लोगों को गंदगी से संबंधित किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो. मौके पर अंचलाधिकारी हेमा प्रसाद एवं जेजेएस गुफरान अहमद उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >