शिकारीपाड़ा : जामुगुड़िया पंचायत में पथराकाटा व नौपहाड़, के डंगालपाड़ा, मांझीटोला, पहाड़ियाटोला, नारायण टोला आदि के ग्रामीण पेयजल की किल्लत का सामना वर्षो से कर रही है. झारखंड बनने के बाद यहां के लोगों में पेयजल की समस्या के समाधान की आशा जगी थी, लेकिन 15 वर्ष बीतने के बाद भी पेयजल की समस्या जस की तस बनी हुई है.
आज भी यहां के ग्रामीणों को एक किमी की दूरी तय कर पेयजल लाना पड़ता है़ पथराकाटा व नौपहाड़ की आबादी लगभग 1200 की है़ पथराकाटा गांव में 5 में से 4 चापाकल खराब है़ वहीं एक चापाकल से पानी निकलता है लेकिन पानी पीने योग्य नहीं है़ ग्रामीणों के अनुसार एक चापाकल में अच्छा पानी निकलता था जो आज खराब है़ इसके लिए विभाग में आवेदन भी दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई़ पहाड़िया टोला में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में एकमात्र चापाकल है जो कि खराब है़ रायटोला, गणोशटोला, नारायण टोला में चापाकल नहीं है़ ग्रामीण पेयजल के लिए कोल कुआं नामक झरना से पानी ले जाते हैं.
