छह बैलगाड़ी कोयला जब्त, गाड़ीवान फरार

कुंडहित . बीती रात कुंडहित पुलिस ने कोयला लदा छह बैलगाड़ी को जब्त किया है. पुलिस गाड़ी को देख गाड़ीवान भागने में सफल हुए. पुलिस लोड बैलगाड़ी को जब्त कर थाना ले आयी है. थाना प्रभारी सतीश चंद्र चौधरी के आवेदन पर थाना कांड संख्या 08 भादवि की धारा 414, 34 के तहत मामला दर्ज […]

कुंडहित . बीती रात कुंडहित पुलिस ने कोयला लदा छह बैलगाड़ी को जब्त किया है. पुलिस गाड़ी को देख गाड़ीवान भागने में सफल हुए. पुलिस लोड बैलगाड़ी को जब्त कर थाना ले आयी है. थाना प्रभारी सतीश चंद्र चौधरी के आवेदन पर थाना कांड संख्या 08 भादवि की धारा 414, 34 के तहत मामला दर्ज कर छह अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है. जानकारी के अनुसार बीती रात नाला पुलिस निरीक्षक नागेंद्र राम, बागडेहरी थाना प्रभारी वीरेंद्र लाल ठाकुर तथा कुंडहित थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान सियारसुली मोड़ पर घटना को अंजाम दिया गया है. बताया कि यदि एक सप्ताह के अंदर कोई क्लेम नहीं किया तो कोर्ट से आदेश लेकर नीलामी की जायेगी. मालूम हो कि झारखंड में भाजपा की रघुवर सरकार बनते ही कोयले और अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने हेतु पदाधिकारियों पर दबाव बनाया था, बावजूद चोरी छिपे नाला विधानसभा क्षेत्र में अवैध कोयले का कारोबार जारी है. जब्त कोयला नाला क्षेत्र के कास्ता पलास्थली क्षेत्र से लाया जा रहा था, जो कुंडहित थाना क्षेत्र के रास्ते बंगाल ले जाया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >