शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन

विद्यालय के बाहरी दीवारों पर शिक्षकों के नाम एवं मोबाइल नंबर अंकित करने के निर्देशफोटो : 4 जाम 10 शिक्षकों के साथ बैठक करते अधिकारी प्रतिनिधि, नाला प्रखंड संसाधन केंद्र नाला के सभागार मंे बुधवार को मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मार्शिला सोरेन की अध्यक्षता मंे हुई. जिसमंे प्रखंड स्तरीय नि:शक्त बच्चों […]

विद्यालय के बाहरी दीवारों पर शिक्षकों के नाम एवं मोबाइल नंबर अंकित करने के निर्देशफोटो : 4 जाम 10 शिक्षकों के साथ बैठक करते अधिकारी प्रतिनिधि, नाला प्रखंड संसाधन केंद्र नाला के सभागार मंे बुधवार को मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मार्शिला सोरेन की अध्यक्षता मंे हुई. जिसमंे प्रखंड स्तरीय नि:शक्त बच्चों के लिए छह फरवरी को मध्य विद्यालय नाला में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा. क्रम में विद्यालय के बाहरी दीवारों पर शिक्षकों के नाम एवं मोबाइल नंबर अंकित करने, सभी जनप्रतिनिधियों को विद्यालय अवकाश तालिका उपलब्ध कराने, विद्यालय मंे शिक्षकों को समय पर पहुंचने, बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने आदि के निर्देश दिये गये. बताया गया कि एसएमसी की बैठक नियमित करना है तथा समिति के सदस्यों की सहमति से कोई प्रस्ताव पारित करना है. 2013-14 एवं 14-15 मंे प्राप्त छात्रवृत्ति का वितरण कर उपयोगिता प्रमाण-पत्र अविलंब कार्यालय मंे जमा करना, पुस्तकालय एवं पाठ्य-पुस्तक का संधारण एवं सभी विद्यालयों मंे पाठ्य तालिका के अनुरूप वर्ग मंे पठन-पाठन सुनिश्चित करने संबंधी अहम निर्देश दिये गये. अवसर पर विपद वरण कविराज, निमाइपद घोष, चंद्रशेखर महतो, अनिता मंडल, दिलीप कुमार सिंह, मागाराम दास, सुग्रीव चंद्र मंडल, सुनील कुमार मंडल, लक्ष्मण चंद्र माजी, परिमल मंडल, निर्मल चंद्र मंडल आदि शिक्षक एवं साधन सेवी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >