प्रतिनिधि, फतेहपुरस्थानीय नीति लागू करने सहित अन्य मांग को लेकर फतेहपुर बाजार में झाविमो द्वारा मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया गया. मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित झाविमो के केंद्रीय समिति सदस्य माधव चंद्र महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बाहरी लोगों को लाभ पहुंचाने के लिये स्थानीय नीति लागू करने से पहले ही शिक्षक नियुक्ति कर रही है, जिसे झाविमो कभी बरदाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि पहले सरकार स्थानीय नीति लागू करें तब जाकर शिक्षक नियुक्ति करें. कहा कि इससे झारखंड के अभ्यर्थियों को लाभ नहीं मिलेगा. साथ ही श्री महतो ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में जो विसंगति है उसे सरकार पहले दूर करें. कहा कि बीपीएल में काफी गड़बड़ी है इसमें पुन: सुधार होना चाहिये. जल्द से जल्द राशन कार्ड का वितरण होना चाहिये. इस मौके पर मनोज गोस्वामी, बारिश मरांडी, आरजी हेंब्रम, नइम अंसारी, कमल महतो, अरुण घोष, यासीम अंसारी, बसीर मिया सहित अन्य उपस्थित थे.
झाविमो ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन
प्रतिनिधि, फतेहपुरस्थानीय नीति लागू करने सहित अन्य मांग को लेकर फतेहपुर बाजार में झाविमो द्वारा मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया गया. मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित झाविमो के केंद्रीय समिति सदस्य माधव चंद्र महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बाहरी लोगों को लाभ पहुंचाने के लिये स्थानीय नीति लागू करने […]
