विद्यालय के बाहर से मोटरसाइकिल गायब

नाला. उच्च विद्यालय नाला के मुख्य गेट से मोटरसाइकिल गायब हो गया. ज्ञात हो कि संबंध में नाला थाना क्षेत्र के सीतामड़ी निवासी समीर कुमार दे ने नाला थाना में लिखित आवेदन दिया है. जिसमें उल्लेख है कि 23 जनवरी को उसकी भतीजी बाल समागम प्रतियोगिता में भाग लेने आयी थी. आवेदक समीर कुमार दे […]

नाला. उच्च विद्यालय नाला के मुख्य गेट से मोटरसाइकिल गायब हो गया. ज्ञात हो कि संबंध में नाला थाना क्षेत्र के सीतामड़ी निवासी समीर कुमार दे ने नाला थाना में लिखित आवेदन दिया है. जिसमें उल्लेख है कि 23 जनवरी को उसकी भतीजी बाल समागम प्रतियोगिता में भाग लेने आयी थी. आवेदक समीर कुमार दे ने मोटरसाइकिल जेएच 21सी/ 7643 को गेट के बाहर रख कर उसकी भतीजी को प्रतियोगिता में भाग दिलाने के लिये उच्च विद्यालय परिसर में प्रवेश किया. वापस लौटा तो बाइक गायब मिली. संबंध में नाला थाना कांड संख्या 22/15 दर्ज कर लिया गया है. थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि संबंधित मामले में अनुसंधान जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >