संवाददाता, जामताड़ा जामताड़ा में शिक्षक बहाली को लेकर पारा शिक्षकों का काउंसेलिंग किया गया. समाहरणालय में आयोजित शिक्षक चयन काउंसेलिंग में 196 में से कुल 59 अभ्यर्थी ने भाग लिया. काउंसेलिंग में कुल चार टेबल बनाये गये थे. जिले में वर्ग एक से पांच तक के लिये 395 शिक्षकों की नियुक्ति करना है. वहीं उर्दू में 60 शिक्षकों की नियुक्ति होना है. इस मौके पर मौजूद अभ्यर्थी पारा शिक्षकों से काउंसेलिंग के दौरान सीओ हेमा प्रसाद, कार्यपालक दंडाधिकारी महेंद्र माजी, प्रवीण चौधरी, नारायणपुर सीओ शामिल थे. सीओ ने कहा कि जो अभ्यर्थी नहीं आ पाये वे कल भी भाग ले सकेंगे. इस नियुक्ति प्रक्रिया में पारा शिक्षकों के लिये 50 प्रतिशत सीट रिजर्व है. शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ होने से जिले के शिक्षकों एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है.
ओके.... शिक्षक नियुक्ति को लेकर काउंसेलिंग
संवाददाता, जामताड़ा जामताड़ा में शिक्षक बहाली को लेकर पारा शिक्षकों का काउंसेलिंग किया गया. समाहरणालय में आयोजित शिक्षक चयन काउंसेलिंग में 196 में से कुल 59 अभ्यर्थी ने भाग लिया. काउंसेलिंग में कुल चार टेबल बनाये गये थे. जिले में वर्ग एक से पांच तक के लिये 395 शिक्षकों की नियुक्ति करना है. वहीं उर्दू […]
