ओके ::: विश्व मानवाधिकार दिवस पर विधिक जागरूकता

फोटो: 10 जाम 12 संबोधित करते प्रभाकर सिंह सब जजकोर्ट प्रतिनिधि, जामताड़ाविश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उदघाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह सब जज प्रभाकर सिंह ने किया. उन्होंने मानवाधिकार के महत्व और […]

फोटो: 10 जाम 12 संबोधित करते प्रभाकर सिंह सब जजकोर्ट प्रतिनिधि, जामताड़ाविश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उदघाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह सब जज प्रभाकर सिंह ने किया. उन्होंने मानवाधिकार के महत्व और इसकी विशेषता पर प्रकाश डाला. श्री सिंह ने कहा कि मानवाधिकार का गठन करने की आवश्यकता 1948 में हुई. इसके बाद प्रत्येक वर्ष दस दिसंबर को मानवाधिकार दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि व्यक्ति के अधिकार, उसकी रक्षा, उसके सम्मान, जीने के अधिकार आदि का हनन नहीं हो. इसके लिये अपने अधिकारों के लिये सजग रहने की आवश्यकता है. इस अवसर पर मो सौफियान, उत्तम कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार सिंह, डीएलएसए के सहायक विजय कुमार सिन्हा, अरविंद कुमार सिंह, पिंटू गुप्ता आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >