आसनसोल मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

जामताड़ा. आसनसोल मंडल के सीतारामपुर-झाझा खंड अंतर्गत मथुरापुर स्टेशन पर प्री नॉन-इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 10 मई से 17 मई तक ब्लॉक लिया गया है.

संवाददाता, जामताड़ा. आसनसोल मंडल के सीतारामपुर-झाझा खंड अंतर्गत मथुरापुर स्टेशन पर प्री नॉन-इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 10 मई से 17 मई तक ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान 63545/63546 अंडाल-जसीडीह-अंडाल मेमू पैसेंजर (10, 14, 15 एवं 17 मई को) रद्द रहेंगी. 63547/63548 जसीडीह-बांका-जसीडीह मेमू पैसेंजर (10, 14, 15 एवं 17 मई को) रद्द रहेंगी. 63561 आसनसोल-जसीडीह मेमू पैसेंजर (10 एवं 17 मई को) रद्द रहेंगी. 63565/63566 जसीडीह-झाझा-जसीडीह मेमू पैसेंजर (10 एवं 17 मई को) रद्द रहेंगी. 63570 बैद्यनाथधाम-आसनसोल मेमू पैसेंजर (10 एवं 17 मई को) रद्द रहेंगी. 63298 झाझा-देवघर मेमू पैसेंजर, 63518 आसनसोल-बर्द्धमान मेमू पैसेंजर, 63513 बर्द्धमान-आसनसोल मेमू पैसेंजर, 63515 आसनसोल–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर व 63522 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू पैसेंजर (17 मई को) रद्द रहेंगी. ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन : 63509 बर्द्धमान -झाझा मेमू पैसेंजर (10, 14, 15, 16 एवं 17 मई को) आसनसोल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा 63510 झाझा-बर्द्धमान मेमू पैसेंजर (10, 14, 15, 16 एवं 17 मई को) आसनसोल स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी. दोनों ट्रेनें आसनसोल एवं झाझा स्टेशनों के बीच रद्द रहेंगी. 63209 देवघर-पटना मेमू पैसेंजर (17 मई को) झाझा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा यह ट्रेन देवघर एवं झाझा स्टेशनों के बीच रद्द रहेंगी. 63572 मोकामा-जसीडीह मेमू पैसेंजर (17 मई को) झाझा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा 63573 जसीडीह–किउल मेमू पैसेंजर (17 मई को) झाझा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी. दोनों ट्रेनें झाझा एवं जसीडीह स्टेशनों के बीच रद्द रहेंगी. ….. ट्रेनों का पुनर्निर्धारण :- -13037 हावड़ा-देहरादून कुंभा एक्सप्रेस (14 मई को) हावड़ा स्टेशन से 45 मिनट तथा (16 मई को) 1 घंटा 10 मिनट पुनर्निर्धारित होगी. – 15233 कोलकाता-दरभंगा मैथिली एक्सप्रेस (14 मई को) कोलकाता स्टेशन से 1 घंटा 45 मिनट पुनर्निर्धारित होगी. – 15235 हावड़ा–दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस (16 मई को) हावड़ा स्टेशन से 2 घंटा 15 मिनट पुनर्निर्धारित होगी. – 12317 कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस (10 एवं 17 मई को) कोलकाता स्टेशन से 3 घंटा 15 मिनट पुनर्निर्धारित होगी. – 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (10 एवं 17 मई को) कोलकाता स्टेशन से 2 घंटा 45 मिनट पुनर्निर्धारित होगी. – 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (15 मई को) वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से 3 घंटे पुनर्निर्धारित होगी. – 22643 एर्नाकुलम-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस (आसनसोल होकर) (12 मई को) एर्नाकुलम स्टेशन से 2 घंटा 20 मिनट पुनर्निर्धारित होगी. – 13044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस (09 मई को) रक्सौल स्टेशन से 7 घंटे तथा (16 मई को) 8 घंटा 30 मिनट पुनर्निर्धारित होगी. – 17008 दरभंगा-चारलापल्ली एक्सप्रेस (15 मई को) दरभंगा स्टेशन से 3 घंटे पुनर्निर्धारित होगी. – 17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस (10 मई को) रक्सौल स्टेशन से 1 घंटा 30 मिनट तथा (17 मई को) 3 घंटा 10 मिनट पुनर्निर्धारित होगी. – 13331 धनबाद–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस (10 एवं 17 मई को) धनबाद स्टेशन से 4 घंटा 30 मिनट पुनर्निर्धारित होगी. – 13332 पटना–धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस (10 मई को) पटना जंक्शन से 1 घंटा 15 मिनट, (15 मई को) 3 घंटे, (16 मई को) 3 घंटा 30 मिनट तथा (17.05.2026 को) 3 घंटे पुनर्निर्धारित होगी. – 18183 टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस (10 मई को) 2 घंटे, (14 मई को) 3 घंटे, (15 मई को) 2 घंटा 45 मिनट, (16 मई को) 3 घंटा 45 मिनट तथा (17 मई को) 2 घंटा 05 मिनट टाटानगर स्टेशन से पुनर्निर्धारित होगी. – 18184 बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस (10 मई को) 3 घंटे तथा (17 मई को) 4 घंटा 40 मिनट बक्सर स्टेशन से पुनर्निर्धारित होगी. – 12304 नई दिल्ली–हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस (पटना होकर) (09 मई को) नई दिल्ली स्टेशन से 2 घंटा 40 मिनट तथा (16 मई को) 4 घंटा 20 मिनट पुनर्निर्धारित होगी. – 13508 गोरखपुर–आसनसोल एक्सप्रेस (09 मई को) 4 घंटा 15 मिनट तथा (16 मई को) 6 घंटे गोरखपुर स्टेशन से पुनर्निर्धारित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >