झामुमो के कार्यकर्ता संगठन को बनायें मजबूत : स्पीकर

नाला. नाला पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन परिसर में झामुमो संगठन विस्तार को लेकर नाला प्रखंड इकाई की बैठक हुई.

झामुमो संगठन विस्तार को लेकर नाला प्रखंड इकाई की हुई बैठक प्रतिनिधि, नाला. नाला पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन परिसर में झामुमो संगठन विस्तार को लेकर नाला प्रखंड इकाई की बैठक हुई. बैठक में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो उपस्थित हुए. बैठक के दौरान नाला प्रखंड की 14 पंचायतों में बूथ कमेटी गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. विस अध्यक्ष ने कहा कि मजबूत संगठन ही सफल कार्य का आधार होता है. संगठन जितना मजबूत होगा, जनता के बीच पार्टी की पकड़ उतनी ही मजबूत होगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया. कहा कि बूथ स्तर पर जो कमेटी बनाई जाएगी उसका दायित्व होगा कि वे गांव के लोगों के साथ जुड़ें, उनकी समस्याओं को सुने और समाधान करें. पार्टी के जिला सचिव परेश यादव ने कहा कि तीन महत्वपूर्ण कार्य को काफी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ करना है. इसलिए बूथ स्तरीय कार्यकर्ता की अहम भूमिका है. कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती, जनगणना एवं एसआइआर का कार्य प्रारंभ हो गया है. एसआइआर के नाम पर गैर भाजपा शासित प्रदेशों में क्या हो रहा है, यह किसी से छीपा नहीं है. बूथ स्तरीय सभी बीएलए को इसमें काफी सक्रिय एवं चौकस रहना है. कहा कि बीएलओ के द्वारा कौन सा कागज मांगा जा रहा है और कौन फॉर्म भरा जा रहा है. बीएलए इसकी पूरी जांच-पड़ताल करने के लिए चौकस रहें, तभी हम इसमें कामयाबी हासिल कर पाएंगे. फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो ने बताया कि केंद्रीय कमेटी के अनुसार प्रत्येक बूथ कमेटी में 15 पुरुष एवं 10 महिला सदस्यों को शामिल करना अनिवार्य होगा. वहीं प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य, नदिया नंद सिंह, सचिव वासुदेव हांसदा, गौर यादव ने भी विचार व्यक्त किए. मौके पर भवसिंधु लायक, गुपिन सोरेन, जनार्दन भंडारी, सानंद मोहन माजि, दीपक साधु, सफिक अंसारी, मुखिया अजित मुर्मू, राजू दास, बंकिम टुडू सहित अन्य कार्यकर्ता थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >